स्वतंत्र बोल
डोंगरगढ़ 01 जुलाई 2026: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित व्यस्त गोल बाजार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाटिया किराया भंडार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों और धुएं के घने गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास कर रही है। घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। समय रहते दमकल और स्थानीय लोगों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।


