5 गांवों में अचानक पहुंचे डिप्टी CM, चौपाल में सुनी जनता की बात और कर गए करोड़ों की नहीं, लेकिन बड़ी घोषणाएं

रायपुर, 16 जून 2026। लोरमी क्षेत्र के पांच गांवों में सोमवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव सीधे गांवों की चौपाल में पहुंच गए। ग्रामीणों के बीच बैठकर उन्होंने न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि विकास कार्यों के लिए 56 लाख रुपए की घोषणाएं भी कर दीं। इसके साथ ही युवाओं को क्रिकेट किट वितरित कर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

ad

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेकतरा, कुम्हरौली, मोहतरा कुर्मी, पीपरखुंटा और औराबांधा गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

youtube

चौपाल के दौरान श्री साव ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

मंदिर से सामुदायिक भवन तक, कई विकास कार्यों का लोकार्पण

दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने खेकतरा स्थित महामाया मंदिर परिसर में निर्मित ज्योति कलश भवन का लोकार्पण कर इसे ग्रामवासियों को समर्पित किया। वहीं औराबांधा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन और खाद्यान्न भंडारण भवन का भी उद्घाटन किया गया।

इन विकास कार्यों को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

युवाओं को दिया खास संदेश

जनचौपाल के दौरान उप मुख्यमंत्री ने पांचों गांवों के युवाओं को क्रिकेट किट प्रदान की। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।

ग्रामीणों से सीधे संवाद और विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ उप मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। गांवों में चौपाल के जरिए सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की इस पहल को ग्रामीणों ने भी सराहा।