सरकारी दफ्तरों में अब तकनीक का नया दौर, AI के जरिए तेज और प्रभावी कामकाज की तैयारी

रायपुर, 16 जून 2026। सरकारी कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लोकभवन में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया से परिचित कराने के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

ad

प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व अवर सचिव अनुभव शर्मा ने किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को AI की कार्यप्रणाली, इसकी बढ़ती उपयोगिता और विभिन्न क्षेत्रों में इसके प्रभावी इस्तेमाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले समय में AI न केवल कामकाज की गति बढ़ाएगा, बल्कि निर्णय प्रक्रिया को भी अधिक सटीक और समयबद्ध बनाने में मदद करेगा।

youtube

सत्र के दौरान यह भी समझाया गया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से जटिल कार्यों को सरल बनाया जा सकता है और कम समय में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीक से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा देना, डिजिटल दक्षताओं को मजबूत करना तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।

इस अवसर पर राज्यपाल की विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू, सुधीर सुलतानिया, लक्षित त्रिलोक सेठिया, अनूप अग्रवाल सहित लोकभवन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।