मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंदिर में की विशेष पूजा; कहा- यह नए भारत का स्वर्णिम दौर

स्वतंत्र बोल
रायपुर, 10 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इन 12 वर्षों को भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग का प्रतीक बताया।

ad

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े रायपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के संकल्प की निरंतर सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही देश की समृद्धि, उन्नति और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी प्रार्थना की।

youtube

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता, जनकल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत दुनिया की प्रमुख शक्तियों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, नई शिक्षा नीति, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, गरीब कल्याण योजनाएं और आधारभूत संरचना के विस्तार जैसे कई परिवर्तनकारी कदमों ने देश के विकास को नई गति प्रदान की है। इन पहलों के कारण भारत वैश्विक मंचों पर अधिक आत्मविश्वास और प्रभाव के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सेवा, सुशासन और संकल्प से सिद्धि की भावना के साथ देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा और भारत विश्व मंच पर और अधिक मजबूत तथा प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।

खाटू श्याम मंदिर में राष्ट्र की उन्नति के लिए की प्रार्थना

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राष्ट्र की खुशहाली, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विश्वगुरु के रूप में अपनी गौरवशाली पहचान को और मजबूत करेगा।