कभी गोलियों की गूंज से कांपता था बस्तर…अब उसी धरती पर हुई देश की सबसे बड़ी बैठक

स्वतंत्र बोल
बस्तर, 19 मई 2026: कभी नक्सल हिंसा और दहशत की पहचान बना बस्तर अब बदलाव की नई कहानी लिखता दिखाई दे रहा है। जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक ने पूरे क्षेत्र का राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल बदल दिया। जिस धरती पर वर्षों तक विकास कदम रखने से डरता था, वहीं आज देश के बड़े नेताओं और राज्यों के मुखियाओं की मौजूदगी ने नया संदेश दिया है।

ad

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah का पारंपरिक बेल मेटल से निर्मित प्रभु श्रीराम की कलाकृति और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व, स्पष्ट नीति और मजबूत संकल्प के कारण बस्तर अब नक्सलवाद के अंधेरे दौर से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

youtube

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक सिर्फ एक प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे बस्तर और मध्य भारत के विकास के लिए बड़ा संकेत है। उन्होंने दावा किया कि यह बैठक क्षेत्रीय समन्वय, जनकल्याण और विकास कार्यों को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

सीएम साय ने यह भी कहा कि पांच दशकों तक नक्सलवाद की वजह से मुख्यधारा के विकास से दूर रहे बस्तर में इतनी बड़ी बैठक का आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक और गर्व का विषय है। जगदलपुर में हुई इस बैठक को लेकर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी रहीं और इसे बदलते बस्तर की नई तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है।