कांग्रेस ने खेला बड़ा आदिवासी दांव! दीपक बैज से लेकर कई दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

स्वतंत्र बोल
रायपुर, 07 मई 2026:छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े आदिवासी चेहरों को जगह देकर पार्टी ने आने वाले राजनीतिक समीकरणों के साफ संकेत दे दिए हैं।

ad

जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ के लिए आदिवासी सलाहकार परिषद का गठन किया गया है, जिसमें 19 सदस्य और 30 विशेष सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

youtube

सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के नाम को लेकर हो रही है, जिन्हें परिषद में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा राज्यसभा सांसद Phulo Devi Netam और नौ विधायकों को भी सदस्य बनाया गया है।

सूची में कांग्रेस के कई बड़े आदिवासी नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व मंत्री Kawasi Lakhma, Mohan Markam, Prem Sai Singh Tekam और Amarjeet Bhagat जैसे दिग्गज नेताओं के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस का बड़ा आदिवासी रणनीतिक कदम मान रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी आदिवासी वोट बैंक को मजबूत करने और संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश में जुटी है।

अब सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह नई टीम आने वाले चुनावों से पहले कांग्रेस की आदिवासी राजनीति को नई धार दे पाएगी?