रेलवे का बड़ा झटका: 20 दिन तक ट्रेनों पर ब्रेक, 10 गाड़ियां रद्द… सफर से पहले जरूर चेक करें अपनी ट्रेन

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर,02 मई 2026:
 रेलवे यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर होने वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते 3 मई से 22 मई तक ट्रेनों का संचालन व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान जहां 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं और कुछ गाड़ियां अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 20 दिनों तक मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे ट्रेनों की गति, सुरक्षा और संचालन क्षमता में सुधार होगा। हालांकि इस काम के चलते प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ये 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द:
18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (3 मई से 22 मई 2026)
18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस (5 मई से 24 मई 2026)
68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर (3 मई से 22 मई 2026)
68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर (3 मई से 22 मई 2026)
68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 मई से 22 मई 2026)
68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया पैसेंजर (3 मई से 22 मई 2026)
68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट पैसेंजर (3 मई से 22 मई 2026)
68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 मई से 22 मई 2026)
58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 मई से 22 मई 2026)
58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर (4 मई से 23 मई 2026)

इन ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट:
रीवा–इतवारी और इतवारी–रीवा एक्सप्रेस को निर्धारित मार्ग की जगह छिंदवाड़ा होकर चलाया जाएगा।

बीच रास्ते में ही समाप्त/नियंत्रित होंगी ये ट्रेनें:
बरौनी–गोंदिया, गोंदिया–बरौनी, विदर्भ एक्सप्रेस, जबलपुर–गोंदिया पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को दुर्ग, अजनी और ब्रम्हपुरी स्टेशन तक सीमित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES मोबाइल ऐप या नजदीकी स्टेशन से जानकारी ली जा सकती है।

यह बदलाव भले ही अस्थायी असुविधा दे, लेकिन भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर का अनुभव देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।