​राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर करने की मांग..

स्वतंत्र बोल
​रायपुर 12 अप्रैल 2026. राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हाल ही में एस्सोसिएशन के अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे सरंक्षक बनारसी लाल पांडेय, पवन कुमार अग्रवाल, संजय बागड़ी को बनाया गया तो ​कार्यकारी अध्यक्ष रोशन शर्मा और ​महामंत्री विशाल ककलानी व नीरज बंसल को दी गई। संस्था के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पिंटू सिंह और सिद्धार्थ भल्ला और सचिव रूपक चंद्रवंशी, सचिव रूपक चंद्रवंशी और ​कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा को बनाया गया। संगठन के विस्तार और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी से मुलाकात की।

ad