स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 दिसंबर 2025. सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को सहकार सेविकाओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सहकार भारती के कार्यों का व्यापक दृष्टिकोण तथा सहकार से समृध्दि पर विस्तार से जानकारी प्रदेश महामंत्री कनिराम जी ने दी। बैठक सहकार सेविका सुश्री पूजा पाण्डेय के द्वारा आयोजित थी जिसमे महिलाओं के क्षेत्र में सहकारिता, यह प्रासंगिक व लोककल्याणकारी कार्यों के प्रति अधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठित प्रयत्न की आवश्यकता पर बैठक अधिक महत्व की थी। बैठक में उपस्थित सभी मातृशक्ति ने अपने विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी सबके साथ साझा की।



