बीजेपी सरकार में तबरेज आलम का जलवा, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ड्राइवर को बना दिया निज सहायक !

Sequence 01.00 11 02 32.Still290

स्वतंत्र बोल
रायपुर 01 दिसंबर 2025.  पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शासन के नियमो को अंगूठा दिखाते हुए अंततः अपने ड्राइवर तबरेज आलम को निज सहायक बना दिया। तबरेज आलम मंत्री राजेश अग्रवाल का बेहद करीबी और वाहन चालक है, उसे अपनी निज स्थापना में निज सहायक बनाने मंत्री ने शासन को पत्राचार किया था, पर शासन के अधिकारियो ने नियमो का हवाला देकर उसे निज सहायक नहीं बनाये जाने संबंधी पत्र मंत्री को भेजा था। उसके बाद मंत्री ने तबरेज आलम को अपने बंगले में कक्ष आबंटित कर निज सहायक बना दिया है। तबरेज ने बाकायदा निज सहायक लिखा नेम प्लेट भी लगा दिया है। इस फैसले के बाद मंत्री आलोचक और विरोधीयो के निशाने पर है।
तबरेज आलम मात्रा 8 वी पास है, जबकि निज सहायक बनने न्यूनतम 12 वी पास होना जरुरी है।

ad