स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 अगस्त 2025: बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में 15 दिनों से लापता बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पुछताछ में बताया कि घरवालों के मोबाइल छीन लेने पर युवक ने 13 साल के मासूम से मोबाइल लूटने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
हत्या के बाद उसने लाश गांव के ही बंद स्कूल के कमरे में छुपा दी। 15 दिन बाद बदबू आने पर गांव के लोगों ने स्कूल का कमरा खोलकर देखा तो मासूम की लाश मिली। पूछताछ और टेक्नीकल इनपुट के आधार पर पुलिस ने गांव के ही युवक से मासूम का मोबाइल जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
ड्रग्स लेते वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पर लगाया 2-2 लाख का बाउंड ओवर
रतनपुर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि 31 जुलाई को भरारी में रहने वाले संजय सूर्यवंशी का 13 साल का बेटा चिन्मय घर से लापता हो गया था। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी। इसके अलावा स्वजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। अपहरण और अनहोनी की आशंका पर पुलिस की दो टीम को इस पूरे मामले की जांच के लिए लगाया गया था।
एक टीम टेक्नीकल जांच में लगी थी, वहीं दूसरी टीम गांव में सक्रिय होकर बालक के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। आसपास के गांव में भी मुखबिर को अलर्ट किया गया था। इसी बीच स्कूल के बंद कमरे से तेज दुर्गंध आने पर गांव के लोग वहां पहुंचे। कमरे में चिन्मय की लाश क्षत-विक्षत पड़ी थी। इसकी सूचना पर रतनपुर पुलिस की टीम भी तत्काल वहां पहुंच गई। साथ ही एएसपी अर्चना झा और एसडीओपी नुपूर उपाध्याय भी मौके पर पहुंची। उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने पीएम के लिए शव सिम्स भेज दिया।
