कलेक्टर एसपी की मौजूदगी में जमकर मारपीट, बेल्ट चला.. पुलिस के सुरक्षा दांवो की हवा निकली।

स्वतंत्र बोल
कवर्धा 15 2025: आज जहां पूरा देश में आजादी का पर्व हर्ष्षोल्लास के साथ मनाया तो वहीं छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से स्वतंत्रता दिवस समारोह के दरमियान एक मारपीट की घटना सामने आई है। जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दरमियान कुछ युवकों के बीच झड़प हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ओर जहां मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, वहीं दूसरी ओर कुछ युवक आपस में भीड़ गए और एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते नजर आए। वहीं एक युवक ने अपनी बेल्ट तक निकाल ली और मारने की कोशिश करने लगा। जब यह घटनाक्रम हुआ तो सांसद संतोष पांडेय, जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे। उनके बीच मारपीट होने और बेल्ट चलने की घटना हुई। इस घटना से पुलिस के चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दांवो की पोल खुल गई। झगड़े के दौरान पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लिया। वहीं पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ लिया, जबकि अन्य मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल सभी युवक छात्र ही हैं। फिलहाल, युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सांसद संतोष पाण्डेय ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

 

प्रमोशन के लिए नारियल: राजस्व विभाग के अधिकारीयो से किसने माँगा नारियल ? क्या पैसे लेकर हो रहा प्रमोशन ?