वनवासी विकास समिति को राज्यपाल की बड़ी सौगात

1755236545 676d55f5f63f3265687a

स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष उमेश कच्क्षप को अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त एम्बुलेंस वाहन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना भी उपस्थित थे। राज्यपाल डेका द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत को एम्बुलेंस के लिए 7 लाख 63 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

ad


यह संस्था राज्य के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करती है साथ ही समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। संस्था को आवागमन की दृष्टि से एम्बुलेंस की आवश्यकता थी जिसके लिए राज्यपाल द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राज्यपाल डेका द्वारा प्रदत्त यह सहयोग सुदूर वनांचलों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

youtube

जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: सीएम साय