बिलासपुर NTPC सीपत में भारी कूपर गिरा, 1 की मौत, 4 गंभीर

स्वतंत्र बोल
रायपुर 6 अगस्त 2025: बिलासपुर जिले के सीपत NTPC में बुधवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। जिस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई और 4 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक NTPC में बायलर के पास मेंटेनेंस के दौरान भारी भरकम कूपर गिर गया। जिसमें 5 श्रमिक दब गए। वहां मौजूद श्रमिकों ने किसी तरह भारी कूपर के नीचे दबे श्रमिकों को निकाला। जिसमें से 2 को तत्काल सिम्स रेफर किया गया। वहीं, 3 का NTPC अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक श्रमिक की सिम्स लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर तत्काल सीपत पुलिस की टीम और DSP सिद्धार्थ बघेल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। यह हादसा कैसे हुआ, अबतक इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

DSP सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि सीपत NTPC में कूपर गिरने से कुछ लोगों के दबने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। तब तक कूपर में दबे पांच लोगों को निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था।