अतिथि व्याख्याता की निकली भर्ती यहां से करें आवेदन

WhatsApp Image 2025 08 05 at 19.09.29

स्वतंत्र बोल
रायपुर 5 अगस्त 2025: शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु विधि, भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषयों के एक-एक पद हेतु योग्य और निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थियों से अतिथि व्याख्याता के रूप में सेवा देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ad

youtube

इन् पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र 18 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। स्वयं आवेदन देने वाले आवेदकों को कार्यालय से प्राप्ति की पावती लेना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड तथा महाविद्यालय की वेबसाइट https://cgcollege.org/ पर उपलब्ध हैं।