स्वतंत्र बोल
रायपुर 1 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में क्रिश्चियन स्कूल में धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है। दुर्ग के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली मासूम बच्ची की वहां की प्रिंसिपल ने पिटाई कर दी। पिटाई का कारण आप पढ़ेंगे तो आपको भी हैरानी होगी। आखिर एक बच्ची संबोधन ने कुछ शब्द क्या बोली, वहां की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन को इतनी नागवार लगी कि बच्ची के मुँह पर टेप लगाकर पिटाई की। स्कूल में घटित घटना के बाद डरी सहमी घर पहुंची जिसके बाद परिजन पूछे तो बच्ची ने बताया कि
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जब मैं राधे-राधे बोली तो स्कूल मिस ने मेरे मुंह पर टेप लगा दिया, एक टेप ऐसा लगाया दूसरा वैसा, काफी देर तक ऐसे ही रखा, जब मैं बोल नहीं पाई तो मुझे मारा और मिस जोर-जोर से चिल्ला के बात कर रही थी। घटना को सुनने के बाद परिजन सीधे नंदिनी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह इंग्लिश मीडियम मिशनरी स्कूल बागडूमर गांव में संचालित है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन ने बच्ची के राधे-राधे कहने पर उसके मुंह पर 15 मिनट तक टेप लगाए रखा और उसे मारा। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान
दरअसल, यह घटना बुधवार (30 जुलाई) सुबह करीब 7:30 बजे की है। बच्ची के पिता प्रवीण यादव की दर्ज शिकायत के मुताबिक, साढ़े तीन साल की उनकी बेटी गर्विता यादव बागडूमर गांव के मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है। बच्ची रोज की तरह बुधवार को स्कूल पहुंची।
बच्ची को सिखाए हिंदू परंपरा के अनुसार उसने ‘राधे-राधे’ बोलकर अभिवादन किया। इस पर प्रिंसिपल नाराज हो गई और बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया, साथ ही उसे पीटा भी। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं।
पिता ने बताया कि जब बेटी स्कूल से घर आई, तो वह चुपचाप सो गई। उठने के बाद जब उससे पूछा कि क्या हुआ, तो उसने सारी बात बताई। मैडम ने बताया था कि बच्ची पढ़ती नहीं है, इसलिए टेप लगा दिया था।
बजरंग दल ने की स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

