भर्तियों में खेला: भर्तियों में अपनों को उपकृत करने के आरोप.. इन लोगो को हो सकती है नियुक्ति, इस विश्वविद्यालय में कुलपति पर लगे आरोप।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 23 मई 2025.  शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर (बस्तर) में शैक्षणिक पदों के भर्तियो में गड़बड़ियां हो रही है। विश्वविद्यालय के जिम्मेदारों पर नियमो का उल्लंघन कर अपनों को उपकृत करने के आरोप लग रहे है। आरोपों के केंद्र में कुलपति मनोज श्रीवास्तव और विश्वविद्यालय प्रबंधन है। शिकायतों के अनुसार विश्वविद्यालय में कुल 59 पदों में नियुक्तियों के संबंध में अक्टूबर 2023 में विज्ञापन जारी हुआ था, जिसमे प्रोफ़ेसर, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, और प्राध्यापक की भर्तियां होना है। इन भर्तियों में रोस्टर नियम, सेटअप आयुसीमा में छूट नहीं देने जैसे करीब आधा दर्जन विसंगतिया बताई जा रही है। जिसकी शिकायत रंजेश सिंह ने राजयपाल और मुख्यमंत्री से किया है।

शिकायतों के अनुसार कुलपति मनोज श्रीवास्तव आनन फानन में पदों में भर्तियां करने पक्ष में है, जिसके लिए 24 मई को कार्य परिषद् की बैठक बुलाई गई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार किसी रश्मि देवांगन सहित अपने करीबी लोगो को उपकृत करने की तैयारी है।

शहीद कर्मा विश्वविद्यालय के कुलसचिव की छुट्टी, वाजपेयी होंगे नए रजिस्ट्रार.. गंभीर शिकायतों के बाद उच्च शिक्षा ने कार्यवाही