शहीद कर्मा विश्वविद्यालय के कुलसचिव की छुट्टी, वाजपेयी होंगे नए रजिस्ट्रार.. गंभीर शिकायतों के बाद उच्च शिक्षा ने कार्यवाही

रायपुर 21 नवंबर 2022.  जगदलपुर के शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनोद पाठक को हटा दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा देर शाम जारी आदेश में विनोद पाठक को हटाकर संचालनालय में अटैच किया है। वही उच्च शिक्षा विभाग क्षेत्रीय कार्यालय बस्तर में पदस्थ अभिषेक कुमार वाजपेयी को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। वाजपेयी (मूल पद असिस्टेंट प्रोफ़ेसर) क्षेत्रीय कार्यालय बस्तर प्रतिनियुक्ति पर थे।

विनोद पाठक पर कई गंभीर आरोप थे। सरकारी गाड़ी का दुरूपयोग, बिना टेंडर के दीक्षांत में राशि खर्च करने, परीक्षा में गड़बड़ी सहित अनेको शिकायते थी। पाठक की हटाने की चर्चाये लंबे समय से थी।

 

राजभवन के निर्देशों की अवहेलना: बस्तर विश्वविद्यालय प्रबंधन की मनमानी… राज्यपाल के आदेश के दो महीने बाद भी नहीं हुआ भुगतान

error: Content is protected !!