MP बृजमोहन अग्रवाल ने जंगल सफारी में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और नियोनेटल केयर यूनिट का किया लोकार्पण

स्वतंत्र बोल
रायगढ़ 08 अप्रैल 2025 
:
MP बृजमोहन अग्रवाल ने जंगल सफारी में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और नियोनेटल केयर यूनिट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर “वाइल्ड वंडर्स ऑफ़ नंदनवन (जंगल सफारी)” शीर्षक से प्रकाशित खूबसूरत कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। साथ ही पर्यटकों की सुविधा हेतु नए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जंगल सफारी में नियोनेटल केयर यूनिट की स्थापना से अब वन्यजीवों को उनकी गंभीर बीमारियों का समुचित उपचार स्थल पर ही मिल सकेगा, जिससे उनके संरक्षण और देखरेख के प्रयास और भी सशक्त होंगे।

कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, रायपुर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, पीसीसीएफ श्रीनिवास राव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन विकास और पर्यावरण जागरूकता के इस प्रयास में सभी संबंधितों को शुभकामनाएं एवं बधाई।