स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली, 01 अप्रैल 2025: महीने की शुरुआत एक अच्छी खबर से हुई है। पहले दिन (1 अप्रैल) LPG सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है। कीमतों में 41 रुपये कम हुआ है। हालांकि यहां ये जान लें कि यह कटौती 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई है, न कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में। घरेलू गैस सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।
हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। कभी दाम घटते, तो कभी बढ़ते हैं। वहीं कभी-कभी स्थिर भी रहते हैं। इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में मामूली वृद्धि की गई थी।
जारी हुए नए रेट
आज (1 अप्रैल) ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं। नए रेट के मुताबिक 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 41 रुपये की कमी आई है।
अब कितने हुए दाम?
इंडियन ऑयल ने जो ताजा रेट जारी किए है उसके मुताबिक दिल्ली में आज 1 अप्रैल से 19 किलो वाला LPG सिलेंडर अब 1762 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1803 रुपये था। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटकर 1868.50 रुपये हो गए है। मुंबई में अब इसकी नई कीमत 1713.50 रुपये पर आ गई है। 19 किलो वाले नीले सिलेंडर की कीमत चेन्नई में अब 1921.50 रुपये पर हो गई है। पहले यह 1965.50 रुपये में मिल रहा था। बता दें कि इससे पहले मार्च में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये का इजाफा हुआ था।

कितने में मिल रहा घरेलू LPG सिलेंडर?
बात 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की करें तो इसके दाम 1 अगस्त 2024 से ही स्थिर है। तब से इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है। मुंबई में यह 802.50 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है।

आखिरी बार मार्च 2024 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम घटे थे।
Oil marketing companies have revised the prices of commercial LPG gas cylinders.
The rate of a 19 kg commercial LPG gas cylinder has been reduced by Rs 41, effective today. In Delhi, the retail sale price of a 19 kg commercial LPG cylinder is Rs 1762 from today.
— ANI (@ANI) April 1, 2025


