स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 मार्च 2025. ठाकुर रामचंद्र स्वामी जैतूसाव मठ की दतरेंगा स्थित जमीन खरीदने वाले अविनाश बिल्डर पर नहर को पाटकर कॉलोनी बनाने के आरोप है। शिकायत मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंची है। शिकायत अनुसार अविनाश बिल्डर ने अपने प्रोजेक्ट मारुती लाइफ स्टाइल के निर्माण में सरकारी जमीन और नहर को पाटकर किया है, और कॉलोनी के पीछे स्थित ढाबा तालाब को चारो तरफ से बॉउंड्री वाल से घेरा कर दिया है।
शिकायत अनुसार नगर निगम के जोन 02 मोहबा बाजार में बने मारुती लाइफ स्टाइल अपने निर्णाम के समय से विवादों में रहा है। साल 2012 में निर्माण शुरू होने के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया था, तत्कालीन में वार्डवासियों ने बिल्डर पर सरकारी जमीन घेरने और नहर पाटकर मुख्य गेट बनाने की शिकायत किया था। तत्कालीन पार्षद किशोर साहू ने कलेक्टर और राज्य सरकार को पत्र लिखकर सरकारी जमीन को बचाने गुहार लगाया था। सुनवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन भी किया था, तो तत्कालीन में सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कुछ समय के रुक गया था। बाद में विवाद ठंडा होते ही बिल्डर ने अपने योजनानुसार निर्माण कार्य पूरा करा दिया।
0 जाँच पर जाँच, कार्यवाही शून्य-
अविनाश बिल्डर द्वारा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा और नहर पाटने की शिकायत साल 2012 से जारी है। बीते 13 वर्षो में कई दौर की जाँच भी हुई, पर कार्यवाही शून्य रही। साल 2012 में कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने जाँच कराया तो राजस्व अमले ने सरकारी जमीन को बिल्डर द्वारा कब्ज़ा करना पाया। रिपोर्ट अनुसार बिल्डर ने कॉलोनी के मुख्य गेट पर बहते नहर के मूलस्वरूप को नष्ट करके आवाजाही के लिए उपयोग किया गया और भव्य प्रवेश द्वार बनवाया गया। शासकीय भूमि पर भव्य प्रवेश द्वार बनवाकर शासकीय जमीन 0.192 हेक्टेयर परअवैध रूप से गर्दन बनवा दिया गया। शिकायकर्ता शोभराज के अनुसार बिल्डर के रसूख के आगे सरकारी तंत्र फेल हो जाता है। उधर इस मामले अविनाश ग्रुप के एमडी आनंद सिंघनिया ने कहा कि
“किसी भी सरकारी जमीन या नहर को नहीं दबाया गया, इतने वर्षो से शिकायत और जाँच हुई अगर कही कुछ गलत होता तो कार्यवाही भी जाती। शिकायतकर्ता का कॉलोनी के आसपास जमीन है उसे रास्ता नहीं मिल रहा है।”


