नगर निगम दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
दुर्ग, 01 मार्च 2025: नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद विजय बघेल के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर अल्का बाघमार को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद निगम के नवनिर्वाचित 60 पार्षदों ने वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ ग्रहण किये।
