रायपुर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने वोटिंग की

स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 फरवरी 2025. रायपुर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र में वोटिंग की। बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी मतदान किया।