स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 जनवरी 2025. छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन (सीजीएमएससी) में 650 करोड़ के घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने सप्लायर फर्म मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक को गिरफ्तार किया है। ईओडब्लू ने सप्लायर फर्म के संचालक शशांक चोपड़ा को एक दिन पहले हिरासत में लिया था, जहा पूछताछ में शशांक ने घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी जाँच एजेंसी को दिया था। जिसके बाद आज ईओडब्लू ने शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया है,जहाँ से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जायेगा। शशांक की गिरफ्तारी के बाद से हेल्थ डिपार्टमेंट और सीजीएमएससी में पोस्टेड रहे जिम्मेदार अधिकारियो की धड़कने बढ़ी हुई है। साल 2016 से 2024 तक हुए इस घोटाले की जद में दो दर्जन से अधिक सीनियर अफसर और आईएएस भी आ सकते है।


