स्वतंत्र बोल
सुकमा 26 मार्च 2025. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब जवानों ने तेजी लाई है। जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों के मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहे हैं। जवानों द्वारा की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। नक्सली अब मुख्य धरा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से सुकमा में 9 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मिली जानकारी के अनुसार, 26 लाख के 9 इनामी नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 6 महिला नक्सली भी शामिल है। इतना ही नहीं नक्सली बटालियन में शामिल 1 सक्रीय नक्सली ने भी सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि, सरेंडर करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर करने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।गृहमंत्री विजय शर्मा ने CBI रेड पर दिया बड़ा बयान, वीडियो
