‘PM की डिग्री राजनीतिक मकसद वालों को नहीं दिखाएंगे’, DU का HC को जवाब
स्वतंत्र बोल
दिल्ली 27 फरवरी 2025.दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को सार्वजनिक करने की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस सचिन दत्ता ने दोनों पक्षों के तर्क सुने लिए गए हैं और फैसला सुरक्षित रख लिया गया है.
दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि हम रिकॉर्ड कोर्ट को दिखा सकते हैं, लेकिन उन लोगों के सामने उजागर नहीं करेंगे जो केवल प्रचार या राजनीतिक मकसद से पीएम की डिग्री को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं.
वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि उसे दिल्ली हाईकोर्ट को पीएम की डिग्री और संबंधित रिकॉर्ड दिखाने में कोई आपत्ति नहीं है. जबकि केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में कहा कि अगर आरटीआई के नियम को याचिकाकर्ता की मांग के अनुसार, लागू किया गया तो सार्वजनिक प्राधिकरणों के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है.
रायगढ़ की मेघा भगत का एशियन बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में रहा शानदार प्रदर्शन


