स्वतंत्र बोल
प्रयागराज 13 फरवरी 2025. महाकुंभ में पवित्र स्नान के बाद आत्मा को आध्यात्मिक शांति मिलती है लेकिन अगर आप इस दिव्य अनुभव को और यादगार बनाना चाहते हैं तो प्रयागराज में कुछ खास जगहों की यात्रा जरूर करें।यह शहर केवल कुंभ मेले का केंद्र नहीं बल्कि इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम भी है। आइए जानते हैं स्नान के बाद आपको किन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
1) लेटे हुए हनुमानजी का मंदिर
Mahakumbhत्रिवेणी संगम के पास स्थित यह मंदिर अनोखा है क्योंकि यहां हनुमानजी लेटे हुए मुद्रा में विराजमान हैं। कुंभ मेले के समय यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। आप भी हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं और मंदिर परिसर में शांति का अनुभव भी कर सकते हैं। इस मंदिर के पास कई छोटे-छोटे स्टॉल हैं जहां से आप धार्मिक चीजें खरीद सकते हैं।
2) आनंद भवन
Mahakumbhअगर आप आध्यात्मिक यात्रा के साथ इतिहास को भी महसूस करना चाहते हैं तो आनंद भवन जरूर जाएं। यह नेहरू परिवार का ऐतिहासिक निवास है और अब एक म्यूजियम में बदल दिया गया है। यहां आपको स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी अनमोल चीजें और दस्तावेज देखने को मिलेंगे। म्यूजियम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी चीजों को एक्सप्लोर करें। यहां एक शानदार लाइब्रेरी भी है जो इतिहास प्रेमियों को पसंद आएगी।
3) अलोपी देवी मंदिर
Mahakumbhयह मंदिर एक अनोखी धार्मिक जगह है क्योंकि यहां कोई मूर्ति नहीं है बल्कि एक झूले की पूजा होती है। इसे शक्तिपीठ भी माना जाता है। माना जाता है कि माता सती का अंतिम हिस्सा यहां गिरा था। मंदिर में जाकर खास पूजा करें और देवी का आशीर्वाद लें। कुंभ मेले के समय यहां खास अनुष्ठान होते हैं।
4) खुसरो बाग
Mahakumbhअगर आपको इतिहास और कला में रुचि है तो स्नान के बाद खुसरो बाग जरूर जाएं। यह मुगल कला का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह मुगल सम्राट जहांगीर के पुत्र खुसरो की याद में बना है। यहां आप खूबसूरत बाग में टहल सकते हैं और ऐतिहासिक इमारतों को देख सकते हैं। यहां मुगल वास्तुकला देखने को मिलेगी।
5) अल्फ्रेड पार्क
Mahakumbhइस जगह को चंद्रशेखर आजाद पार्क भी कहा जाता है। यह वही जगह है जहां स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी थी। यहां आजाद की प्रतिमा और ब्रिटिशर्स के समय की इमारतें है। यहां टहलें और इतिहास के पन्नों को महसूस करें। यह पार्क काफी हरा-भरा और शांत है जहां आप स्नान के बाद कुछ देर विश्राम कर सकते हैं। तो इस महाकुंभ में स्नान के बाद आप कहां घूमने जा रहे हैं?
सिनेमा जगत को बड़ा झटका: तानसेन पुरस्कार से सम्मानित मुंबई में फेमस गायक का निधन
