‘जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रहीं, उतनी कई देशों की आबादी नहीं’, ग्लोबल एक्सपो में पीएम मोदी
स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली ,17 जनवरी 2025:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पीएम मोदी ने शुक्रवार को ऑटो एक्सपो का उद्घाटन भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री जबरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल में लगभग 12% की दर से आगे बढ़ी है। इतनी कई देशों की आबादी नहीं है, जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आप कल्पना करें को जब भारत विश्व की सबसे बड़ी तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा, तब भारत का ऑटो मार्केट कहां होगा। विकसित भारत की यात्रा मोबिलिटी सेक्टर की भी अभूतपूर्व विस्तार की यात्रा होने वाली है।’
Emergency X Review: थिएटर में लगी इमरजेंसी पर क्या है पब्लिक की राय? देखें रिएक्शन
