एक ही घर में 3 हत्याएं, पत्नी-बच्चों को मारने के बाद पति ने खुद को भी चाकू मारा

Images (11)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 27 सितम्बर 2026 : राजधानी में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में 34 वर्षीय भुनेश्वर साहू ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया। घायल आरोपी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ad

घटना डूमरतराई के किराए के मकान में हुई। भुनेश्वर साहू मूल रूप से बालोद जिले का रहने वाला है और यहां किराए के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक को घटना की वजह बताया जा रहा है।

youtube

पत्नी और दोनों बच्चों पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों पर धारदार चाकू से हमला किया। हमले में तीनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लिया और इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा।

तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा भेज दिए हैं। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है।