Breaking : रायपुर पुलिस में अचानक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए एसपी ने किन थाना प्रभारियों के बदले प्रभार?

1

स्वतंत्र बोल
रायपुर 2 अक्टूबर 2026 :
 रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। आदेश के तहत प्रेमप्रकाश अवधिया, विद्याभूषण भारद्वाज और SI दीपक कुमार साहू की नई पदस्थापना की गई है। वहीं माना थाना प्रभारी रहे SI जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

ad

किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?

तबादला आदेश के मुताबिक प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी के पद से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं विद्याभूषण भारद्वाज को खरोरा थाना से स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

youtube

SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी बनाया गया है। इस बदलाव के बाद राखी, खरोरा और माना थानों की कमान नए अधिकारियों के पास होगी।

तत्काल संभालना होगा कार्यभार

माना थाना प्रभारी रहे SI जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। तबादला आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Image