स्वतंत्र बोल
रायपुर 25अक्टूबर 2025: रायपुर के पंडरी क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित महालक्ष्मी मार्केट की एक होम डेकोरेशन दुकान में रविवार को आग लग गई। आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी, जहां रखा फर्नीचर जल गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
बिल्डिंग से उठा काले धुएं का गुबार
घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। आग लगने के बाद बिल्डिंग से काले धुएं का गुबार उठने लगा। इसे देखकर आसपास के इलाके में लोगों का ध्यान मौके की ओर गया। बताया जा रहा है कि आग चौथी मंजिल पर लगी थी। वहां रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन सामने नहीं आया है।
आग का वीडियो आया सामने
घटना के बाद आग का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बिल्डिंग से उठता काला धुआं दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की वजह और कुल नुकसान के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।


