स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 सितंबर को भव्य गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी रात 9 बजे शारदा चौक से रवाना होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक से होते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंचेगी। झांकी के सुरक्षित संचालन को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। शाम 7 बजे से झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
झांकी मार्ग पर शाम 7 बजे से वाहनों की एंट्री बैन
गणेश झांकी के दौरान निर्धारित मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। इस रूट पर केवल झांकी और पैदल श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति होगी। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे शाम 7 बजे से निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और असुविधा से बचें।
इन वैकल्पिक मार्गों से कर सकेंगे आवागमन
-
टाटीबंध की ओर से: टाटीबंध से महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक और शास्त्री चौक की ओर जाया जा सकेगा। इसके अलावा टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-1 होते हुए पचपेड़ी नाका का रास्ता भी चुना जा सकता है।
-
भनपुरी की ओर से: फाफाडीह चौक, रेलवे स्टेशन चौक और तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर आवागमन संभव रहेगा। फाफाडीह से शास्त्री चौक, कालीबाड़ी और पचपेड़ी नाका की तरफ भी जा सकेंगे।
-
तेलीबांधा की ओर से: तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर वाहन जा सकेंगे। साथ ही कालीबाड़ी मार्ग का उपयोग भी किया जा सकता है।
-
पचपेड़ी नाका की ओर से: पचपेड़ी नाका चौक, टिकरापारा चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर आवागमन खुला रहेगा।
इन रास्तों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
झांकी सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रमुख सड़कों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है:
-
शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक
-
आश्रम तिराहा से शारदा चौक / जयस्तंभ चौक
-
सुभाष नगर चौक-मौदहापारा से जयस्तंभ चौक
-
फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली
-
बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली
-
लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना
-
बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना
-
कंकालीपारा से सदर बाजार – कोतवाली मार्ग
श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की तय जगहें
अलग-अलग दिशाओं से झांकी देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस ने पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं:
-
पंडरी की ओर से आने वाले: मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियां।
-
सिविल लाइन क्षेत्र से आने वाले: शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के किनारे।
-
टिकरापारा-कालीबाड़ी से आने वाले: सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान।
-
गुढ़ियारी-समता कॉलोनी से आने वाले: भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट पार्किंग।
-
सुंदरनगर-रायपुरा से आने वाले: लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे 28 सितंबर को लागू डायवर्जन नियमों का पालन करें, तय पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें और पुलिस निर्देशों में सहयोग दें।


