Breaking: 200 चाकूबाजों को पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायपुर 09 जनवरी 2025: अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों के चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
जिसके तारतम्य में आज दिनांक 09.01.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत 200 से अधिक चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई तथा उनको कड़ाई से समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें।
पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। अभियान कार्यवाही के तहत 20 चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।केन्द्रीय और राज्य पूल में 125 लाख मीट्रिक टन धान का होगा निष्पादन
