स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 मार्च 2025. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी रायपुर पहुंच गई है, सीएम-राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेगी और रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |

फिर विधानसभा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू कदंब का पौधारोपण करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो होगा। राष्ट्रपति के पूरे कार्य्रकम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका, CM विष्णुदेव साय, विस अध्यक्ष रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, विस अध्यक्ष रमन सिंह, सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष भी विधानसभा को संबोधित करेंगे।
