क्या है फिल्मों के नाम पर फंड हेराफेरी का पूरा खेल? इस एक्ट्रेस के 12 ठिकानों पर आईटी रेड

Untitled

स्वतंत्र बोल
मुंबई 28 सितंबर 2026:
आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, उनके ससुर व जाने-माने फिल्म निर्माता वासु भगनानी और प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े मुंबई स्थित कई ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें संबंधित परिसरों में पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही हैं।

ad

12 ठिकानों पर एक साथ रेड, खंगाले जा रहे बही-खाते

मुंबई आयकर विभाग की विशेष टीमों ने शहर में लगभग 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। जांच अधिकारी परिसरों से वित्तीय रिकॉर्ड, बही-खाते, बैंक खातों के विवरण और हाल के वर्षों में हुए विदेशी लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता का पता लगाया जा सके।

youtube

फिल्मों के नाम पर विदेश फंड भेजने का शक

विभाग को कुछ समय से लगातार जानकारियां मिल रही थीं कि फिल्म शूटिंग, विदेशी वितरण और प्रोडक्शन खर्चों के बहाने भारी मात्रा में धनराशि विदेश भेजी जा रही है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि इस प्रक्रिया के जरिए बड़े पैमाने पर कर चोरी की गई है और नियमों की अनदेखी करते हुए फंड की हेराफेरी की गई है।

बयानों का इंतजार, जांच प्रक्रिया जारी

राजस्व और कर विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई फिलहाल जारी है। दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच पूरी होने के बाद विभाग इस मामले में सामने आई वित्तीय गड़बड़ियों और कर चोरी से जुड़ी जानकारियां साझा करेगा। हालांकि, इस छापेमारी को लेकर अब तक रकुल प्रीत सिंह, उनके पति जैकी भगनानी या वासु भगनानी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है