PTRSU में पूरक परीक्षा के विलंब शुल्क की अवैध वसूली पर NSUI का विरोध, सौंपा ज्ञापन

NSUI के नेतृत्व में छात्रों ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर पूरक परीक्षा 2025 के विलंब शुल्क की अवैध वसूली पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिसूचना क्रमांक 1092/परीक्षा/पूरक/आवेदन-ऑनलाइन/2025 के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन के परिणाम विलंब से आने की स्थिति में छात्रों से विलंब शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ₹3000 का शुल्क वसूला जा रहा है।

ad

youtube

अनुज शुक्ला के नेतृत्व में NSUI ने मांग की कि अवैध रूप से वसूला गया शुल्क तत्काल वापस किया जाए और 7 दिनों के भीतर सभी प्रभावित छात्रों की सूची सार्वजनिक की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

पत्नी से विवाद में बीच बचाव करने आई भाभी को सरेआम चाकू गोदकर कर दी हत्या