मधुमक्खियों के झुंड ने महिला को बनाया शिकार, इलाज के दरमियान मौत

स्वतंत्र बोल
रायपुर 8 अगस्त 2025: मधुमक्खियों के काटने से शरीर में सूजन होना या छोटी-मोटी परेशानी होना आम बात है, लेकिन मधुमक्खी के काटने से किसी की मौत हो जाना आश्चर्य है। ऐसी एक घटना कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम बंधवाभाठा में गुरूवार को हुई है। गुरुवार दोपहर मधुमक्खी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला खेत में काम कर रही थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेती का काम जोरो पर है। बंधवाभांठा निवासी सिहारीन बाई 75 वर्ष अपने खेत में काम कर रही थीं, जबकि उनका बेटा सुरेश दूसरे खेत में काम कर रहा था। अचानक, मधुमक्खियों के झुंड ने सिहारीन बाई पर हमला कर दिया, जिससे वह खेत में गिर गईं। सुरेश ने अपनी मां की चिल्लाने की आवाज सुनी और दौड़ते हुए जाकर देखा कि मधुमक्खियों ने उनकी मां पर हमला कर दिया है।

ऑपरेशन मुस्कान से मासूमो की लौटी मुस्कान, 814 गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने किया बरामद

सुरेश ने अपनी मां को कंधे पर उठाकर घर पहुंचाया। मधुमक्खियों की डंक से मां की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। इलाज के लिए उसे जिला मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।