पाकिस्तान को हर चरण में हार का सामना करना पड़ा और अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।
हर दौर में पिछड़ा पाकिस्तान, भारत ने दिया संदेश
सूत्रों ने बताया कि हर राउंड में स्थिति पाकिस्तान के लिए और भी खराब होती गई। भारत की एयरबेस स्ट्राइक से पाकिस्तान को यह स्पष्ट रूप से समझ आ गया कि वह इस स्तर की लड़ाई में नहीं है। भारत ने यह सीधा संदेश दे दिया कि अब कोई सुरक्षित नहीं है। यही है ‘नया सामान्य’
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, भारत की चेतावनी
यह केवल एक सीमित कार्रवाई नहीं थी, बल्कि एक नई रणनीतिक परंपरा की शुरुआत है। सूत्रों के मुताबिक, अब दुनिया को यह नया यथार्थ स्वीकार करना होगा। पाकिस्तान को भी समझना होगा कि अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा।


