सांसद अग्रवाल और विधायक मूणत ने उत्साहपूर्ण मतदान के लिए जनता-जनार्दन का आभार माना

सांसद अग्रवाल

सांसद अग्रवाल और विधायक मूणत ने उत्साहपूर्ण मतदान के लिए जनता-जनार्दन का आभार माना

ad

स्वतंत्र बोल
रायपुर 12  फ़रवरी 2025:
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और रायपुर नगर निगम चुनाव के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक व रायपुर नगर निगम चुनाव सह-संयोजक राजेश मूणत ने नगरीय निकाय चुनाव में स्वस्फूर्त मतदान करने के लिए राजधानी की जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। अग्रवाल और मूणत ने कहा कि मंगलवार को नगरीय निकाय के लिए हुए मतदान ने यह साफ संदेश दे दिया है कि रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों के कांग्रेस का कुशासन खत्म हो चुका है और भाजपा शानदार व ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। रायपुर दक्षिण के उपचुनाव की तरह ही भाजपा रायपुर नगर निगम में भी अपनी शानदार जीत का रिकॉर्ड बनाएगी।

youtube