स्वतंत्र बोल
जगदलपुर, 28 मई 2025:छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बड़ा रेल हादसा आज सुबह टल गया, जब लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन (केके लाइन) पर टनल नंबर 5 के भीतर हुई, जब मालगाड़ी बैलाडीला से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि डिब्बों के पटरी से उतरते ही चिमडीपल्ली और टाएडा स्टेशनों के बीच रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। डिब्बों के बिखरने से इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। विशेष रूप से जगदलपुर से चलने वाली नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन ने त्वरित राहत और बहाली कार्य शुरू कर दिया। भारी उपकरणों और तकनीकी टीमों को मौके पर भेजा गया है ताकि पटरी से उतरे डिब्बों को हटाकर ट्रैक को शीघ्र चालू किया जा सके। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
गंभीर दुर्घटना टलने पर राहत
सौभाग्यवश यह हादसा उस समय हुआ जब मालगाड़ी सुरंग के भीतर थी और आसपास कोई बसाहट नहीं थी। यदि यह दुर्घटना किसी रिहायशी क्षेत्र में होती, तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल रेलवे की टीमें ट्रैक की मरम्मत और यातायात बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित रेलवे स्टेशन से अपडेट प्राप्त कर यात्रा की योजना बनाएं। वैकल्पिक यात्रा प्रबंधों पर भी विचार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।
