स्वतंत्र बोल
महाकुंभ 10 फरवरी 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ नगर पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी और अक्षय वट का दर्शन-पूजन भी करेंगी। प्रस्तावित दौरे के मुताबिक राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के जरिए अरैल क्षेत्र के डीपीएस हेलीपैड पहुंचेंगी। इसके बाद वे कार से अरैल वीवीआईपी जेटी जाएंगी और वहां से निशादराज क्रूज के माध्यम से संगम तट तक जाएंगी। दोपहर करीब 12 बजे वे संगम में पवित्र स्नान करेंगी। इसके बाद वे गंगा पूजन और आरती करेंगी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
Maha Kumbh 2025 :संगम में करेंगी स्नान
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। त्रिवेणी संगम में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास इंतजाम किया गया है। राष्ट्रपति के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राष्ट्रपति के साथ समस्त कार्यक्रमों में उनके साथ रहेंगी। शाम 5.50 बजे वे प्रयागराज से लखनऊ रवाना होंगी।

Maha Kumbh 2025 :राष्ट्रपति का यात्रा कार्यक्रम
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी।वहां से कार के जरिए अरैल VVIP जेटी तक जाएंगी और फिर निषादराज क्रूज से संगम पहुंचेंगी। संगम में स्नान के बाद गंगा पूजा और आरती करेंगी। इसके बाद वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी। शाम चार बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो महाकुंभ में संगम स्नान करेंगी। इससे पहले 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था।
महाकुंभ में अब तक पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अखिलेश यादव, रवि किशन, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह, सीएम योगी और उनका पूरा मंत्रिमंडल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कवि कुमार विश्वास, 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक समेत कई बड़ी हस्तियां संगम में डुबकी लगा चुके है।
Maha Kumbh 2025 :41 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान
महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। सात समंदर पार के लोग कुंभ की दिव्यता और भव्यता को देखने के लिए आ रहे है। भारत की प्राचीन परंपरा और यहां की सनातन संस्कृति विदेशी लोगों के मन को भा रही है। आज सुबह 8 बजे तक 46 लाख लोगों ने संगम में स्नान कर लिया। महाकुंभ में अब तक 41 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। बसंती पंचमी के मौके पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में शाही स्नान किया और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं 10 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में कल्पवास कर रहे है।
