संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने क्यों मांगा एक-एक दिन का सत्र? 3 दिसंबर तक चल सकती है कार्यवाही

Block everything

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 26 नवंबर 2026:
महिला आरक्षण संशोधन बिल और परिसीमन बिल को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सरकार ने एक दिन का लोकसभा सत्र और एक दिन का राज्यसभा सत्र बुलाने का अनुरोध स्पीकर से किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर बताया कि सोमवार, 30 नवंबर 2026 को लोकसभा और बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को राज्यसभा का एक-एक दिन का सत्र बुलाने की अपील की गई है। इस दौरान जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा और कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है।

ad

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर अनुमान

पिछले कई दिनों से संसद सत्र बुलाए जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इस सत्र को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की ओर से महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पेश किया जा सकता है। पिछली बार जब ये बिल लाए गए थे, तब बहुमत न मिलने के कारण वे गिर गए थे। अब सरकार की कोशिश इस मुद्दे पर दोबारा राजनीतिक सहमति बनाने और जरूरी संख्या जुटाकर विधेयकों को संसद से पारित कराने की बताई जा रही है, हालांकि आगे आने वाले दिनों में सरकार की योजना स्पष्ट हो सकेगी।

youtube

100 दिन बाद भी औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ मॉनसून सत्र

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। उस समय मॉनसून सत्र चल रहा था, जो 20 जुलाई को शुरू हुआ था। करीब 100 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मॉनसून सत्र को औपचारिक तौर पर समाप्त नहीं किया गया है।