जमुई छेड़छाड़ कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव ढेर? जानिए उस रात की पूरी कहानी!

6ab25f7ee7689 pappu yadav reaction on jamui case 225910313 16x9

स्वतंत्र बोल
जमुई 22 सितम्बर 2026
:बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में नंदन के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी हरे राम यादव के पैर में चोट लगने की जानकारी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब इसे लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है।

ad

पप्पू यादव ने की फांसी की मांग

कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने नंदन यादव के एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले में 10 दिनों के भीतर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की है।

youtube

पप्पू यादव ने कहा कि नंदन यादव जैसे लोगों को जीने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने मंत्री श्रेयसी सिंह के इस्तीफे की भी मांग की। पप्पू यादव ने श्रेयसी सिंह पर नंदन यादव जैसे लोगों की मोरल पुलिसिंग का समर्थन करने का आरोप लगाया।

तेजस्वी ने महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सम्राट चौधरी अपनी कही बात पर कायम हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि इस घटना ने देशभर में बिहार सरकार को शर्मसार किया है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। उनके मुताबिक दिन हो या रात, घर हो या सड़क, स्कूल हो या अस्पताल, महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी बोलने के बजाय करके दिखाती है।

मांझी ने तेजस्वी यादव के पुराने बयान का हवाला देते हुए नंदन यादव के साथ उनके यादव होने के आधार पर राजनीतिक तंज कसा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने ‘भाइयों’ को सचेत कर दें, क्योंकि सम्राट चौधरी की सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है।

वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा मामला

जमुई में नाबालिग लड़के और लड़की के साथ सड़क पर बदसलूकी और छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की थी। घटना 19 सितंबर की बताई गई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी और आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव की मुठभेड़ में गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक नंदन के पैर में गोली लगी है। मामले की जांच जारी है।