रायपुर में पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

India vs Zimbabwe Women T20,

स्वतंत्र बोल
रायपुर 16 अक्टूबर 2026:
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह स्मृति मंधाना की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में पहली सीरीज है। रायपुर में पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है।

ad

स्मृति मंधाना के नेतृत्व में नई शुरुआत

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम की पूर्णकालिक कप्तानी सौंपी गई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज उनके नेतृत्व की पहली बड़ी परीक्षा है। उपकप्तान शेफाली वर्मा टीम में शामिल हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर इस बार खिलाड़ी के रूप में मैदान पर हैं।

youtube

रायपुर में पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहली बार महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले की मेजबानी कर रही है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज भी है। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर स्थानीय क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और प्रशासन ने मैच देखने आने वाली महिलाओं के लिए मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था की है। दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के आसपास पार्किंग के आठ जोन भी बनाए गए हैं।

भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निक्की प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।

जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस एनधलोवु, बिलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शर्नेल मायर्स, मिचेल मवुंगा, न्याशा ग्वांजुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन एनकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे और तेंडाई मकुशा।