छत्तीसगढ़ राज्य के वित्त मंत्री OP Choudhary बुधवार कैबिनेट बैठक के बाद सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना है।
वित्त मंत्री OP Choudhary ने इस दरमियान अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को प्रदेश के समग्र विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उन्हें साल 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तैयार ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ से अवगत कराएंगे।

वित्तमंत्री करेंगे युवाओं से संवाद
वे आगामी NRI शिखर सम्मेलन में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आमंत्रण देंगे। अपनी यात्रा के दरमियान वह अमेरिका में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ी युवाओं से संवाद कर उनके लिए एक सशक्त सपोर्ट सिस्टम के निर्माण की दिशा में सुझाव प्राप्त करेंगे। साथ ही स्टार्टअप्स के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के अनुभवों को साझा कर उन्हें छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

वित्त मंत्री की 7 दिनों की होगी यात्रा
वित्त मंत्री OP Choudhary की यात्रा 7 दिवसीय की है। इसके अतिरिक्त वे निवेशकों और उद्यमियों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे, जिससे राज्य में आर्थिक विकास को गति मिले। वित्त मंत्री OP Choudhary प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य के रजत जयंती समारोह में सहभागी बनने के लिए भी आमंत्रित करेंगे। उनकी यह विदेश यात्रा 7 दिनों की होगी, जिसके दौरान वे विभिन्न शहरों में प्रवासी समुदाय, छात्र, निवेशक और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।
इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, बिलकुल अलग होगा नजारा


