स्वतंत्र बोल
दुर्ग, 06 जून 2025. पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की, फिर प्यार का वादा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वो मुकर गया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, छावनी बस्ती की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, बिलासपुर के तखतपुर के पकरिया निवासी करण यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर में मारी रेड, रेप का आरोपी गिरफ्तार


