स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 25 मार्च 2025. दिल्ली में मंगलवार 25 मार्च को बजट पेश किया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में महिला समृद्धि योजना, यमुना की सफाई जैसे योजना के लिए विशेष प्रावधान किए गए।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दिल्ली सरकार ने बजट पेश करने से पहले 10 हजार से अधिक लोगों से सुझाव मांगे थे।
बता दें कि, 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी बीजेपी के इस बजट से लोगों को बड़ी उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली बार के तुलना में इस बार 31 फीसदी से अधिक का बजट पेश किया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा रहा यमुना की सफाई के लिए सरकार ने क्या प्लान बनाया है।
500 करोड़ रुपये आवंटित
बजट पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई को लेकर चर्चा की और उन्होंने कहा कि, ‘आज, यमुना जी नालों और प्रदूषित पानी से जूझ रही है। हम यमुना नदी को साफ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
‘यह हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। यमुना नदी में कोई भी नाला का पानी सीधे न छोड़ा जाए, इसके लिए 40 विकेंद्रीकृत सीवेज प्लांट विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।’
आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी- CM
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि यमुना में गिरने वाले नालों को टैप कर सीवेज के ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सरकार 40 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाएगी। साथ ही, मौजूदा सीवरेज प्लांट में सुधार के लिए 40 करोड़ रुपए की आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी।
मुनक नहर को पाइपलाइन में बदला जाएगा- CM
वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि, सरकार ने विशेष रूप से नजफगढ़ ड्रेन की सफाई और सुधार के लिए 200 करोड़ का बजट आवंटित किया है। इसके अलावा, हरियाणा से दिल्ली आने वाली मुनक नहर को 200 करोड़ रुपए की लागत से पाइपलाइन में बदला जाएगा। जिससे जल संरक्षण और आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
