स्वतंत्र बोल
मेरठ 06 जून 2025. हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है. जहां जन्म देकर पाल-पोसकर बड़ा करने वाली मां ने ही अपनी लाडली बेटी को मौत की नींद सुला दी. उसके बाद भतीजा, 2 भाई और उनके बेटों के साथ मिलकर गर्दन को काट डाला. गर्दन को काटने के बाद किशोरी के कटे सिर और धड़ को अलग-अलग जगह ठिकाने लगा दिया. लड़की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले का खुलासा तो तब हुआ, जब लड़की के जेब में एक कागज का टुकड़ा मिला.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बता दें कि पूरा मामला दौराला के दादरी गांव का है. जहां रहने वाली 12 की छात्रा आस्था को उसके ही घरवालों ने बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. हत्या के पीछे की वजह आस्था का दोस्त है. दरअसल, आस्था फोन पर एक किशोर से बात कर रही थी और उसकी मां ने देखते ही उससे फोन छीन लिया. इस दौरान हाथापाई हुई. जिसके बाद गुस्से में आस्था की मां ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आस्था की मां राकेश देवी ने मामले की जानकारी अपने भतीजे और 2 भाइयों को दी.
भाई बना कसाई
घटना की जानकारी मिलते ही आस्था के ममेरे भाई, 2 मामा और मौसेरा भाई कार से दादरी गांव पहुंचे. जहां सभी ने मिलकर लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया. जिसके बाद ममेरे भाई ने धारदार हथियार से सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया. उसके बाद धड़ को परतापुर के बहादरपुर रजबहे में फेंक दिया और सिर को जानी गंगनहर में फेंक दिया. वहीं जब लोगों ने लड़की की सिर कटी लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की सलवार के जेब में एक कागज का टुकड़ा पाया.
कागज के टुकड़े में किसका नंबर लिखा था
आस्था की जेब से मिले कागज के टुकड़े में एक फोन नंबर लिखा हुआ था. जिस पर पुलिस ने फोन लगाया और उसे मौके पर बुलाया. पुलिस ने किशोर से सिर कटी लाश की पहचान करने कहा. इस दौरान किशोर ने लाश की पहचान आस्था के रूप में की. पुलिस ने किशोर और आस्था के रिश्ते को लेकर पूछा तो उसने आस्था को अपना दोस्त बताया, जिससे उसकी फोन पर लगातार बाचचीत होती थी. दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद पुलिस आस्था के घर पहुंची और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान ममेरे भाई ने हत्या की बात कबूल ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आस्था का मौसेरा भाई फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है.
