फरार तोमर बंधुओं को कोर्ट का अल्टीमेटम, पेश न होने पर संपत्ति होगी कुर्क

स्वतंत्र बोल
रायपुर 8 अगस्त 2025: राजधानी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर तोमर बंधुओं को कोर्ट ने 18 अगस्त तक पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर इनकी संपत्ति कुर्क हो जाएगी। रायपुर पुलिस ने तोमर बंधुओं की अचल संपत्ति की जानकारी जुटा ली है। जिसमें 11 अचल सम्पत्तियों के अहम सुराग मिले हैं।

रोहित की पत्नी रूचि ने दिए थे, अहम सुराग

रायपुर पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना उर्फ रुचि तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दरमियान हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर ने कई राज उगले और कई प्रॉपर्टीयों की जानकारी दी। रोहित की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने लग्जरी जैगवार गाड़ी बरामद की है। हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गाड़ी जैगुआर जब्ती के बाद गाड़ी का असल मालिक भी मौके पर पहुंचा। यह जैगुआर कार भिलाई निवासी मनोज कुमार वर्मा की है। पीड़ित मनोज वर्मा ने तोमर बंधुओ से 5 साल पहले ₹300000 उधार लिया था और बदले में कार गिरवी में रख ली थी। उधार लेने के बाद वह 8 लाख रुपए चुका चुका था। लेकिन इसके बाद भी तोमर बंधु उसकी लग्जरी कार वापस नहीं कर रहे थे।

राधे-राधे बोलने पर पिटाई मामले में स्कूल प्रबंधक और प्राचार्य को आयोग ने किया तलब

11 अचल सम्पत्तियों के मिला सुराग

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर, रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर, रूबी तोमर की पत्नी शुभ्रा तोमर, माता सुशीला तोमर, भतीजे दिव्यांश तोमर और शुभकामना वेंचर के नाम पर मकान और जमीन है। रायपुर के भाठागांव, गंगानगर, अभनपुर झांकी, तुमगांव महासमुंद और धरसीवां में इनकी अचल संपत्तियां हैं। जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है।