रायपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, 50 लाख के मोबाइल, 250 लोगों को लौटाया

स्वतंत्र बोल
रायपुर 6 अगस्त 2025: राजधानी पुलिस ने तकनीक और त्वरित कार्रवाई के जरिए आमजन को बड़ी राहत दी है। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न राज्यों से कुल 250 नग गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये मोबायइल उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार सहित अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थानों की संयुक्त टीम ने गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान चलाया।

टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल की वर्तमान लोकेशन व उपयोगकर्ता की जानकारी जुटाई। कई मामलों में उपयोगकर्ता को संपर्क कर मोबाइल बंद करवा कर संबंधित राज्य की पुलिस की मदद से बरामद किया गया। कुछ मामलों में मोबाइल उपयोगकर्ताओं ने खुद भी मोबाइल साइबर सेल रायपुर को कुरियर किया।

प्रदेश बनेगा एनीमिया मुक्त, स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

7 महीने में हुए 550 फोन वापस

रायपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 1.10 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 550 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गुम मोबाइल की सूचना www.ceir.gov.in पर दें व नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। लावारिस मोबाइल मिलने पर साइबर सेल में जमा करें, पुलिस ऐसे ईमानदार नागरिकों को सम्मानित करेगी।